मूल
मूल कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति राकेश रत्नावार ने चंद्रपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है.
रत्नावार ने कहा है कि मृग नक्षत्र को एक माह होने को आया है, मगर बारिश का कहीं अता-पता नहीं है. जिन किसानों ने खेतों में बुआई कर दी थी उन पर दोबारा बोआई की नौबत आ गई है. जून पूरा सूखा ही बीता है. इससे खरीफ का मौसम खतरे में आ गया है.
बाजार समिति के सभापति ने कहा है कि पिछले मौसम में धान का उत्पादन कम होने के कारण किसान पहले ही संकट में है. इस मौसम में अभी तक बारिश नहीं होने के कारण ‘दुबले पर आषाढ़ दो’ की अवस्था आ गई है. रत्नावार ने सरकार से शीघ्र चंद्रपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है.

File pic
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...




