Published On : Tue, Feb 25th, 2014

भंडारा: शहर कार्यालय में रेलवे आरक्षण काउंटर का प्रफुल्ल पटेल के हाथों उद्घाटन

Advertisement

Patel-1

भंडारा शहर पोस्ट ऑफिस कार्यालय में रेलवे टिकट आरक्षण केंद्र का आज दिंनाक २५ फ़रवरी २०१४ को केंद्रीय मंत्री  प्रफुल्ल पटेल के हांथो उद्घाटन संपन्न हुआ। इस दौरान द.पू.म. रेल्वे के मंडल प्रबंधक आलोक कंसल , सहा. मंडल प्रबंधक गुप्ता, वाणिज्य प्रबंधक तन्मय मुखर्जी, हातमाग महामंडल के अध्यक्ष धनंजय दलाल , पोस्ट कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी म्हसकर गोड्डे इनकी उपस्थिती थी।
भंडारा जिला रेल यात्री सेवा समितीने प्रफुल्ल पटेल इनके तरफ रेल्वे टिकिट आरक्षण केंद्र की मांग की थी। प्रफुल्ल पटेल इन्होने आश्वासन पूर्ण करते हुए इस सेवा का प्रारंभ किया इस के लिये रेल यात्री सेवा समिती ने उनको आभार व्यक्त किये।
प्रफुल्ल पटेल इन्होने अनेक वर्षो की लोगों की मांग पुरी की। इसी तरह भंडारा शहर व परिसर के लोगों को इसका लाभ मिलेगा ऐसा मत व्यक्त करते हुए आरक्षण केंद्र का समय लोगो के सहुलियत के अनुसार किया जायेगा ऐसा प्रफुल्ल पटेल इन्होने कहा।
आज से रेल्वे टिकिट आरक्षण केंद्र लोगों के लिये शुरू होते हुए के लिए इसका समय १० से शाम ५ बजे तक रहेगा।
इस दौरान कार्यक्रम में नगराध्यक्ष सौ. वर्षा धुर्वे , उपाध्यक्ष रूबी चड्ढा , रेल्वे यात्रा सेवा समिती के सर्वश्री प्रेमराज मोहकर, धनंजय दलाल , इसी तरह रेल्वे के कर्मचारी तथा पोस्ट ऑफिस  खाते के कर्मचारी व गणमाण्य नागरिक उपस्थित थे।
Patel-2

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.