बुलढाणा
शहर के मोताला-मलकापुर मार्ग पर सेवागीर बाबा पेट्रेल पम्प के समीप 27 अप्रैल की रात 10.30 बजे मोटरसाइकिल फिसल जाने से हुई दुर्घटना में व्यापारी की मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोताला के वार्ड नंबर 3 निवासी सुनील शांताराम पाटिल (मापारी) मोटारसाइकिल से बसस्टैंड से घर की ओर जा रहे थे. शहर के सेवागीर बाबा पेटेल पम्प के समीप उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई. इस हादसे में वे काफी दूर तक घसीटते गए. जिसमे सुनील पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके सिर और छाती पर गंभीर चोटें आई.
घटना की जानकारी मिलते ही बोराखेड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची परिसर के नागरिकों की मदद से जख्मी अवस्था में सुनील पाटिल को शहर के ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने से उन्हें उपचार के लिए बुलढाणा जिला अस्पताल में रवाना किया गया.वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत से परिसर में शोक व्याप्त है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason...
₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds
खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident...
नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...
पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...





