Published On : Tue, Apr 29th, 2014

देसाईगंज : मुख्य बाज़ार की सड़क से हटाया गया अतिक्रमण

Advertisement


देसाईगंज

नगर परिषद की कार्रवाई से व्यापारी वर्ग मे हड़कम्प

20 दुकानों पर हुई कार्रवाई

देसाईगंज नगर परिषद क्षेत्र के बाज़ार मे देसाईगंज नगर परिषद अतिक्रमण विभाग द्वारा सड़क पर रखे दुकानों के माल को हटाने की मुहिम चलाते हुए कपड़ा बाजार लाईन, तम्बाखु लाईन तथा नगर परिषद् शॉपिंग सेंटर एरिया मे सड़क पर रखे माल को ज़ब्त किया गया जिससे व्यापारी वर्ग में हड़कम्प मच गया.

शहर के मुख्य बाज़ार एरिया मे विविध दुकानें स्थित हैं. कई दूकान संचालक अपने दूकान का सामान रास्ते पर सजा देते हैं. इसके कारण सड़क का यातायात प्रभावित होता है जिसके कारण नप ने ये कार्रवाइ की. नप प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई मे नप स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अशोक माडावार, नीर्माण विभाग के अविनाश बंडावार, नगर विकास विभाग के जयंत शालिग्राम, अभियंता कांबले तथा कर विभाग के सभी कर्मचारी शामिल थे.

Advertisement
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.