Published On : Wed, Sep 2nd, 2020

देवेंद्र फडणवीस का आरोप, कहा- अधिकारियों के तबादले में व्यस्त लग रही है महाराष्ट्र सरकार

Advertisement

नागपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को आरोप लगाया कि शिवसेना-नीत महाराष्ट्र सरकार कोविड-19 महामारी से निपटने की जगह अधिकारियों का तबादला करने में ज्यादा दिलचस्पी लेती दिख रही है। सरकार पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तबादले के मुद्दे पर समन्वय की कमी दिख रही है। उन्होंने कहा कि महामारी को ध्यान में रखते हुए इस साल अधिकारियों का तबादला स्थगित भी किया जा सकता है।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया, ‘‘वर्तमान में, इस सरकार के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि पूरी सरकार सिर्फ तबादलों में व्यस्त है। सरकार के फिलहाल तबादला करना ही एकमात्र काम रह गया है।’’ वह पूर्वी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दो दिन के दौरे पर हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.