Published On : Sat, Oct 14th, 2017

ट्रंप के बदले सुर- PAK के साथ बनाएंगे बेहतर रिश्ते

Advertisement

Trumpअमेरिका और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर जारी गतिरोध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान आया है। ट्रंप ने कहा कि वह पाकिस्तान और वहां के नेताओं के साथ पहले से बेहतर रिश्ते बनाने की कोशिश करेंगे। ट्रंप ने पाकिस्तान का शुक्रिया कहते हुए बताया कि उन्होंने कई अहम मुद्दों पर यूएस का साथ दिया है।

हाल में पाकिस्तान ने एक अमेरिकी परिवार को उसके घर लौटने में मदद की है उस परिवार का पांच साल पहले हक्कानी नेटवर्क ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद ही ट्रंप का यह बयान आया है। ट्रंप ने कहा कि मैं कहता रहा हूं कि पाकिस्तान ने हमारा खूब फायदा उठाया है लेकिन अब हम पाकिस्तान से बेहतर रिश्ते चाहते हैं। वे लोग भी दोबारा से हमारा सम्मान करने लगे हैं जैसे बाकी देश करते हैं।

ट्रंप का यह बयान हैरान करने वाला इसलिए है क्योंकि यूएस और ट्रंप दोनों कई बार साफ तौर पर मान चुके हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह दे रहा है। यूएस कई बार कह चुका है कि पाकिस्तान को जिहादियों का समर्थन करना अब बंद करना होगा। बढ़ते आतंकवाद के कारण 2011 में पाक-अमेरिका संबंध टूटने की कगार पर आ गए थे।

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अमेरिकी सांसद ने किया बलूचिस्तान की आजादी का समर्थन

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने इसी साल अगस्त में पाकिस्तान के रवैए पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि हम पाकिस्तान को बिलियन डॉलर्स की मदद कर चुके हैं लेकिन वो उन आतंकियों को घर उपलब्ध करवा रहा है जो कि हमारे दुश्मन हैं। हालांकि, पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ट्रंप के सभी आरोपों का खंडन कर दिया था।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.