Published On : Thu, Aug 28th, 2014

चिमूर : सुधीर पोहनकर को गुणीजन रत्नगौरव पुरस्कार

Advertisement


चिमूर

sudhir pohankrमहाराष्ट्र गुणीजन रत्नगौरव पुरस्कार 2014 के लिए नेहरू विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय चिमूर के शिक्षक सुधीर पोहनकर का चयन किया गया है. ये पुरस्कार मनुष्यबल विकास लोकसेवा अकादमी मुंबई की ओर से दिया जाता है.

16 नवंबर को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में पोहनकर का सत्कार किया जाएगा. पोहनकर चिमूर तालुका कांग्रेस कमेटी के सचिव, म. रा. माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल पुणे के नागपुर विभागीय मंडल के सदस्य, चिमूर तालुका ग्रामीण पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष व चंद्रपुर जिला शांति कमेटी के सदस्य भी हैं.

पोहनकर को पुरस्कार मिलने पर विधायक विजय वडेट्टीवार, पूर्व विधायक डॉ. अविनाश वारजुकर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष तथा सदस्य डॉ. सतीश वारजुकर, मनोज गावंडे, प्राचार्य श्रीमती जोशीराव सहित अनेक लोगों ने उनका अभिनंदन किया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.