Published On : Tue, Jul 22nd, 2014

चिखली : विधायक शेट्टी की चेके पाटिल के निवास स्थान पर भेंट

Advertisement


चिखली

cheke
विधायक राजू शेट्टी द्वारा चिखली दौरे के दौरान यहां के युवा नेता संजय चेके पाटिल के निवास स्थान पर जाकर सदभावना पूर्ण भेंट की. इस समय चेके पाटिल के परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया.

रविवार 20 जुलाई को यहां आयोजित स्वाभिमानी शेतकरी संघटन के यलगार सम्मेलन में विधायक राजू शेट्टी प्रमुख रूप से उपस्थित थे. इस दौरान संजय चेके पाटिल के निवास स्थान पर विधायक राजू शेट्टी गए जहां उनका स्वागत भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया. इस अवसर पर संजय पाटिल और नामदेव पाटिल ने विधायक महोदय का स्वागत शाल, श्रीफल व पुष्पहार देकर किया. इस दौरान राजू शेट्टी के साथ रविकांत तुपकर, गजानन अमदाबादकर, हेमंत ठाकरे, एड.विनायक काकडे, संजय सतेकार, सीताराम भुते, सुरेश गवली, नारायण विभूति, देवेंद्र भुयार, अमित आड़ाव, भगवानराव मोरे, बबनराव चेके, डॉ. विनायक वाघ, बलदेवराव सपकाल, कैलाश फाटे, संजय इंगले, रना चंदन, प्रशांत डिक्कर, श्याम अवथले आदि उपस्थितों का भी शाल, श्रीफल व पुष्पहार देकर स्वागत किया गया. शेट्टी ने रविकांत तुपकर से विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.