अपनी मांगों के लिए न. प. कर्मी हड़ताल पर
चिखली
अपनी न्यायोचित मांगों के लिए गत 15 जुलाई से चिखली नगर परिषद के कर्मचारियों के बेमुद्दत हड़ताल पर जाने के कारण नगर परिषद कार्यालय का कामकाज ठप पड़ा हुआ है. हड़ताल को 6 दिन बीतने के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका है.
इस बीच, 21 जुलाई को विधायक राहुल बोंद्रे और नगराध्यक्ष शोभाताई सवडतकर ने हड़ताली कर्मचारियों से भेंट कर उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की. विधायक बोंद्रे ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से मिलेंगे और इस संबंध में बात करेंगे. इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष मो. असीफ, मुख्याधिकारी करणकुमार चव्हाण, पप्पूसेठ हरलालका, पूर्व नगराध्यक्ष अरुणाताई कदम, रामदास देव्हडे, दीपक देशमाने, डॉ. प्रकाश शिंगणे, दीपक लहाने, सुनील सुरडकर, किशोर कदम, नंदकिशोर सडवतकर, गोकुल शिंगणे, विजय गाडेकर, रामदास मोरे आदि उपस्थित थे.
इस हड़ताल में संगठन के उपाध्यक्ष एफ. बी. शिंगणे, अभियंता एस. पी. भालेराव, अजय व्यवहारे, मुख्य लिपिक अ. रऊफ, लेखापाल टी. आर. बनसोडे, पर्यवेक्षक बी. डी. जाधव, अमित कोलते, दिलीप इंगले, जयेश खरात, एस. एस. कुलकर्णी, मो. सादिक, शेख जावेद, नरेंद्र कुटे, कैलाश नन्हई, ए. के. जाधव, प्रकाश पडोले, आर. वी. रावे, पी. पी. सोलंकी, पी. जी. भवन आदि सहित सभी कर्मचारी शमिल हैं.
Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र...
आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews
Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...
राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth
Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...
Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet




