Published On : Mon, Mar 10th, 2014

चामोर्शी: बस व मेटडोर में टक्कर , ४५ घायाल, ६ गंभीर

Advertisement

Accident

चामोर्शी (गडचिरोली) तहसील  के घोट  से ७ किमी दुरी पर घोट मुलचेरा मार्ग पर बस  व मेटेडोर में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ४५ यात्री घायल हो गए.जिनमे से ६ की हालत गंभीर बताई जा रही है। उक्त दुर्घटना रविवार ९ मार्च को सुबह ११.४५ की  है. गंभीर घायलो में बस चालक सुरेश बडवे को चंद्रपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है की एम एच ४० एन ४०२३ क्र की बस अहेरी से घोट मार्ग से गडचिरोली की ओऱ आ रही थी। इस दौरान एम एच ३३ जी ७०३ क्र का मेटेडोर बारातियों को लेकर पेटतला से गोमणि की ओऱ जा रहा था, इस बीच घोट  से ७ किमी दुरी पर दोनों में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में करीब ४५ लोग घायल हो गए। जिनमे से ६ लोग गंभीर घायल हुए है। घटना के बाद मेटेडोर चालक फरार हो गया।

Gold Rate
01 Aug 2025
Gold 24 KT 98,100 /-
Gold 22 KT 91,200 /-
Silver/Kg ₹ - ₹- ₹1,10,700/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement