Published On : Tue, Jul 15th, 2014

चंद्रपुर : इंद्र देव ने आखिर की वर्षा; बुआई का काम ज़ोरो शोरो से जारी

Advertisement


जिले में 32 प्रतिशत बुआई संपन्न ; किसानों में उत्साह

चंद्रपुर

Farmer
तीन महीने से खेत और आसमान की ओर आंखे गड़ाए बैठे किसानों को आखिरकार सोमवार से शुरू बारिश ने राहत दी है. बुधवार को भी बारिश जारी रहने से अब किसान काम में लग गए हैं. जिले में तकरीबन 32 प्रतिशत बुआई का काम किया जा चुका है. हालांकि बारिश जारी रहेगी या नहीं इसको लेकर किसानों के मन में डर बना हुआ है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पिछले वर्ष के दोनों हंगाम में हुए नुकसान की भरपाई इस साल हो जाने की उम्मीद से किसानों ने जून महीने की शुरुवात में ही फसल के लिए तैयारी शुरू कर दी. पैसो का किसी तरह जुगाड़ कर किसानों ने खाद और बीज आदि ख़रीदे और मृग नक्षत्र में बरसात होते ही बुआई की जाएगी ऐसी उम्मीद किसानों ने लगाईं थी लेकिन मृग नक्षत्र में बारिश ने किसानों को निराश किया था जिससे किसान असमंजस की स्थिति में थे.

इस बार जिले के चार लाख साठ हज़ार 92 हेक्टेयर में विविध फसलें लगाईं जाने वाली है जिसमें से एक लाख 25 हज़ार हेक्टेयर में सोयाबीन की बुआई की जाने वाली है. एक लाख 20 हज़ार हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की बुआई की जाने वाली है.

Advertisement

जून समाप्त होने के बावजूद भी बारिश नहीं होने से किसानों को साल 2012 का सुखा याद आ रहा था. चंद्रपुर के कई तालुकों में पिछले महीने बारिश ने हलकी सी दस्तक दी थी और ज़मीन जैसे की थोड़ी गीली हुई पहली बारिश के इंतज़ार में बैठे किसानों ने तुरंत बुआई करना शुरू कर दिया लेकिन फिर बारिश नहीं होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई और उनकी उम्मीदें धरी की धरी रह गई थी. अब एक बार फिर बारिश हुई है और किसानों ने बुआई शुरू कर दी है साथ ही ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं की इस बार इंद्र देवता नाराज़ ना हों.

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges