Published On : Sat, May 24th, 2014

गोंदिया : सडक़ हादसे में सायकल सवार की मौत

Advertisement


गोंदिया

गोरेगांव थानांतर्गत आनेवाले ग्राम हिराडामाली में दुपहिया चालक के लापरवाही के कारण एक सायकल सवार की मौत हो गई. वहीं दुसरी ओर दुपहिया का आरोपी चालक योगेश मिलकीचंद रहांगडाले भी सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया.

सुत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हिराड़ामाली यहां 22 मई के सुबह 8 बजे के दौरान मोटर सायकल क्रमांक एम.एच. 35/ एम-4582 का आरोपी चालक योगेश घटना दिवस के दिन वाहन लापरवाही पूर्वक तेज चला रहा था. जिसके चलते सायकल में सवार होकर जा रहे अनंतराम लोणारकर उम्र (62) निवासी हिराड़ामाली की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. उक्त सडक़ हादसे में आरोपी चालक को भी गंभीर चोटे आई है. मामले की जांच पड़ताल करने आये फिर्यादी नापोशि ओमेश्वर मेश्राम पो.स्टे गोरेगांव की रिर्पोर्ट पर गोरेगांव थाने में आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279,338,304 (अ) भांदवी सहायक कलम 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच नापोशि मेश्राम व गोरेगांव पुलिस द्वारा की जा रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.