Published On : Sat, Apr 19th, 2014

गोंदिया: व्यसनमुक्ति पुरस्कार के लिए 24 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

Advertisement

गोंदिया.

राज्य सरकार के पुणे स्थित समाज कल्याण आयुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व्यसनमुक्ति पुरस्कार के लिए 24 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए हैं. विभिन्न वर्गों से कुल 51 लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा.

जिला परिषद के जिला समाज कल्याण अधिकरी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में व्यसनमुक्ति के क्षेत्र में कार्य करनेवाले कार्यकर्ताओं और संस्थाओं का सम्मान करने तथा इन लोगों से अन्य लोगों को प्रेरित करने की दृष्टि से ऐसे लोगों और संस्थाओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राज्यस्तरीय व्यसनमुक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राज्यस्तरीय व्यसनमुक्ति पुरस्कार के लिए लेखक, कवि, पत्रकार और संपादक, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, कीर्तनकार, प्रवचनकार, लोककलाकार, सरकारी कर्मचारी और अधिकारी, अर्धसरकारी कर्मचारी और अधिकारी, सेवाभावी संस्थाएं, युवामंडल, महिला मंडल, भजन मंडल, बचत गट और क्रीड़ा मंडल, स्कूल एवं महाविद्यालय, अख़बार (हिंदी, मराठी और अंग्रेजी), इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया, कारखाने, उद्योग प्रबंधन एवं मजदूर संग़ठन के प्रतिनिधि अपना आवेदन भेज सकते हैं. पात्र व्यक्ति अपना आवेदन एक सादे कागज पर लिखकर सम्बंधित कागजात और प्रमाणपत्रों की जेरॉक्स कॉपी के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला परिषद, गोंदिया को 24 अप्रैल तक भेज सकते हैं.

pic-5

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.