Published On : Thu, Jun 5th, 2014

गोंदिया : फसल मुआवजे को लेकर दो परिवारों में खुनी संघर्ष

Advertisement


कुल्हाड़ी लाठी से हमला: 5 पर मामला दर्ज

गोंदिया

फसल मुआवजे को लेकर दो परिवारों में खुनी संघर्ष छिड़ गया. दोनों ही परिवार के गुटों ने आमगांव थाने में एक दुजे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. आमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले ग्राम बोथली में यह घटना 3 जुन की शाम 6 बजे घटित हुई.

बताया गया कि फसल मुआवजे को लेकर दो परिवारों में इस तरह विवाद छिड़ गया कि कुल्हाड़ी तथा लाठी बरस पड़ी. फिर्यादी अनिल राधेश्याम वंजारी ने शिकायत में बताया कि चाचा आसाराम वंजारी के साथ ग्राम के ही उदाराम गोपाल वंजारी जमीन नुकसान की भरपाई को लेकर मार रहा था. जब फिर्यादी बीचबचाव करने गया तो आरोपी ने उसके ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर उसे लहुलुहान कर दिया. शिकायत के आधार पर आरोपी उदाराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. इसी संदर्भ में पुलिस ने फिर्यादी उदाराम गोपाल वंजारी की शिकायत के आधार पर आरोपी इसुलाल उर्फ आसाराम गोपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस सुत्रों के अनुसार जमीन नुकसान की भरपाई को लेकर आरोपी ने फिर्यादी के शरीर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे घायल किया. तथा भविष्य में जान से मारने की गंभीर धमकी दे डाली. बरहाल इस संदर्भ में आमगांव थाने में दोनों परिवारों के 5 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच आमगांव पुलिस कर रही है.

Advertisement
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.