Published On : Thu, May 8th, 2014

गोंदिया : प्रमाणपत्र न मिलने से विद्यार्थी परेशान

Advertisement


गोंदिया

आमगांव तहसील कार्यालय से जाति एवं निवासी प्रमाणपत्र समय पर न मिलने के कारण विद्यार्थीएवं पालक काफी परेशान है. नियमानुसार आवेदक विद्यार्थियों के आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों की पूर्तिकर देवरी स्थित उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में भेजे जाते है. क्योंकि उक्त प्रमाणपत्र जारी करने का अधिकार उपविभागीय अधिकारी को ही है. लेकिन अनेक विद्यार्थियों को पिछले 6-7 माह से सारे आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करने के बावजूद प्रमाणपत्र नहीं मिले है. तहसील कार्यालय में इस संबंध में पूछताछ करने पर भी उन्हें समाधानकारक उत्तर नहीं दिया जाता. समय पर प्रमाणपत्र नहीं मिलने के कारण विद्यार्थी एवं पालकों में स्थानीय तहसीलदार एवं उपविभागीय अधिकारी के प्रति नाराजगी देखी जा रही है. विद्यार्थियों ने प्रमाणपत्र त्वरित दिए जाने की मांग की है.

File Pic

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.