54 वर्षीय मकान मालिक पर मामला दर्ज
गोंदिया
शहर थानांतर्गत आनेवाले संजय नगर पिंडकेपार में इंसानियत को शर्मसार कर देनेवाला मामला सामने आया है. ९ वर्षीय बालिका को यौन उत्पीडऩ का शिकार उसके पिता जितनी उम्र के एक शख्स ने बनाया.
पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालिका के माता-पिता आरोपी भरतलाल जिनोबा मेश्राम उम्र (54 ) के घर में किराये से रहते है. घटना दिवस 31 मई से 3 जून 2014 के दौरान घटित हुई. जहां बालिका के घर में ही आरोपी ने बालिका के साथ अश्लील हरकत कर अतिप्रसंग (यौनाचार) का प्रयास किया.
जब पिडि़त बालिका ने इस बारे में अपने माता-पिता के बताया तो उनके होश उड़ गये. पिडि़ता की आपबीती सूनने के पश्चात बालिका के पिता ने स्वंय कोतवाली थाना पहुंचकर मकान मालिक भरतलाल जिनोबा मेश्राम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. शिकाय के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी अशोक नखाते ने घटनास्थल को भेंट दी. आगे की जांच शहर पुलिस द्वारा की जा रही है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
आशा वर्कर्स के सामूहिक इस्तीफे से संकट.. #maharashtranews #ashaworkers #latestnews
गोंदिया में 123 इमारतें बनीं खतरा.. #maharashtranews #gondiya #newsupdate
सपकाळ का भाजपा और केंद्र पर हमला.. #maharashtranews #congressvsbjp #politicsnews #latestnews
श्रीनगर में तिरंगा न होने पर नेहरु जिम्मेदार बोंडे.. #maharashtranews #anilbonde #amravati
65 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ चार आरोपी गिरफ्तार.. #nagpurnews #crime #newsupdate...








