Published On : Wed, Jun 4th, 2014

गोंदिया : ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत

Advertisement

 

गोंदिया

3 जून को दोपहर 12 बजे देवरी-चिचगढ मार्ग पर स्थित पुलिस स्टेशन के सामने घटित हुये सडक़ हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वह अस्पताल में भर्ती अपनी भतीजी के लिए खाना लेकर जा रही थी. इसी बीच महिला ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवरी निवासी कांताबाई गोपालराव मेश्राम (52) ग्रामीण अस्पताल में प्रसूति के लिए भर्ती की गई अपनी भतीजी के लिए खाना लेकर अपने भतीजे संदीप मेश्राम के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच35/ई-3105 से अस्पताल जा रही थी. संदीप सडक़ पर पड़े गड्ढों से बचाते हुए मोटरसाइकिल चला रहा था कि अचानक संतुलन बिगडऩे से पीछे बैठी कांताबाई फिसलकर सडक़ पर गिर पड़ी वह उठ पाती इससे पूर्व ही बगल से गुजर रहे ट्रक क्रं. एमएच 35/के -768 के पिछले चक्के की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई. शिकायत के आधार पर देवरी थाने में भादंवि की धारा 279,304 (अ) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक गोंदिया निवासी जिब्राइल शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.