Published On : Mon, Apr 28th, 2014

गडचिरोली : गडचिरोली में भरे बाजार में जवान पर दागी गोलियां

Advertisement


जवान शहीद , गँरापत्ती की घटना

गडचिरोली

कोरची तहसील के गँरापत्ती में मंडई के उपलक्ष में लगे बाजार लगे बाजार में एक पुलिस जवान पर नक्सलियों ने नजदीक से गोलियां दागी. जिससे वह जवान घटनास्थल पर ही शहीद हुआ. उक्त घटना कल दोपहर करीब 4:30 बजे के दौरान हुई. शहीद जवान का नाम भमरागढ़ तहसील के हितावाडी निवासी लालसू पुंगाटी (23) है.

अधिक जानकारी के अनुसार गँरापत्ती में मंडई उपलक्ष में बाजार रखा गया था. इस बाजार परिसर में जिला पुलिस दल के जवान दोपहर के दौरान सर्चिंग कर रहे थे. इस दौरान लालसू पुंगाटी यह जवान पीछे बाजार में ही रह गया. इस दौरान साधे लीबाज में बाजार में शामिल नक्सलियों ने भरे बाजार में ही दिनदहाड़े पिस्टल से लालसू पर हमला किया. इस दौरान नक्सलियों ने लालसू पर नजदीक से करीब 7 से 8 गोलियां दागी जिससे लालसू पुंगाटी घटनास्थल पर ही शहीद हुआ. घटना को अंजाम देकर नक्सली फरार हो गए. गोलियों की आवाज सुनकर अन्य पुलिस जवान घटनास्थल की और दौड़े मात्र नक्सली उनके हाथ नहीं लग पाए तथा भागने में कामयाब हुए. लालसू पुंगाटी वर्ष 2010 में पुलिस दल में शामिल हुए थे. पुलिस ने शहीद जवान का शव अपने कब्जे में लेकर परिसर में नक्सल विरोधी अभियान तीव्र किया है.

बतां दे कि, बीते सप्ताह रविवार के दिन जिमलगट्टा में इसी तरीके से भरे बाजार में नक्सलियों ने एक आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या की थी. अब नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि, नक्सलियों का एक्शन दल (गुप्तचर यंत्रणा) दुर्गम क्षेत्र के भीड़भाड़वाले क्षेत्र में सक्रिय है. तथा उनके द्वारा किसी एक को टार्गेट पर रखकर घटना को अंजाम देने की नीती अपनाई है। जिससे नक्सलियों ने अब भरी संख्या में सीधी टक्कर देनी छोड़ अब छुपे तरीके से वार करने की योजनाए बनाने की बात कही जा रही है.

Advertisement
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.