Published On : Wed, Aug 20th, 2014

गडचिरोली : अवैध शराब समेत 10 लाख का माल जब्त

Advertisement


शराबमुक्त गांव समिति के माध्यम से पुलिस की कार्रवाई

गडचिरोली

तहसील के चांदला-विहीरगावं मार्ग पर विहीरगावं के शराब मुक्त गावं समिति के पदाधिकारियों के माध्यम से पुलिस ने जाल बिछाकर अवैध शराब समेत 9 लाख 72 हजार 800 रुपयों का माल जब्त किया. उक्त कार्रवाई आज की गई.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अधिक जानकारी के अनुसार विहीरगावं मार्ग से शराब की अवैध यातायात होने की गुप्त जानकारी पुलिस को मिली थी. जिसके चलते पुलिस ने जानकारी शरब मुक्त गांव समिति के पदाधिकारियों को दी. जिसके बाद शराबमुक्त गांव समिति के पदाधिकारी आज बुधवार देर रात से पहरा दे रहे थे. उनके साथ पुलिस भी थी. इस दौरान शराब की अवैध रूप से यातायात करनेवालों के वाहन आने की भनक लगते ही विहीरगावं समीप मार्ग शराब मुक्त गांव समिति के पदाधिकारीयों ने बैलगाड़ी लगाकर शराब बिक्रेताओं का मार्ग रोकने का प्रयास किया. इस दौरान 2 चौपहिया वाहन थे. एम.एच. 31 सीपी 6978 क्र. का वाहन चालक वाहन छोड़ चाबी लेकर फरार हो गया तथा दूसरा वाहन भी भागने में कायमयाब रहा. इस दौरान पुलिस ने वाहन में रखी 45 देसी शराब की पेटियां व उक्त वाहन जब्त किया है. उक्त वाहन की किमत 8 लाख व अवैध शराब 1 लाख 72 हजार 800 ऐसा कुल 9 लाख 72 हजार 800 रुपयों का माल पुलिस ने जब्त किया.

गौरतलब है कुछ दिन पूर्व शराबमुक्त गावं समिति के पदाधिकारीयो ने 2 महुआ शराब बिक्रेताओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. जिसके तहत उक्त कार्रवाई में शराबमुक्त गांव समिति का सहयोग लेने की बात पुलिस द्वारा बताई गई. उक्त कार्रवाई पुलिस निरीक्षक उमेश बेसकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अंकुश माने, हवालदार जगन्नाथ सोनेले, नरेश वासेकर, बटोले, रोहनकर, शराबमुक्त गावं समिति के अध्यक्ष रोहितदास सिडाम, उपाध्यक्ष विजय गेडाम, सचिव नवघडे सदस्य रामदास कोहली, अकबर शेख, वासुदेव मडावी, सैदुलाखां पठाण, सुधाकर जुवारे, लोमेश लाजुरकर आदि 20 पदाधिकारियों ने की.

Advertisement
File pic

File pic

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges