Published On : Tue, Jun 17th, 2014

खामगांव : प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षिका ने लगा ली फांसी

Advertisement


पति सहित 4 लोगों पर मामला दर्ज

खामगांव

पति सहित ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर एक शिक्षिका ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक को मायके से 5 लाख रुपए लाने और एक विशिष्ट निजी शिक्षा संस्था में ही नौकरी करने के लिए दबाव डाला जाता था और प्रताड़ित किया जाता था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार देऊलगांव राजा के ग्राम आदर्श में शिवानंद चाटे (35) और स्मिता चाटे (30) नामक शिक्षक दंपत्ति रहते थे. मृतक स्मिता चाटे डोणगांव की एक निजी शिक्षा संस्था में शिक्षिका थी, लेकिन वह इस संस्था में नौकरी नहीं करना चाहती थी. इसके चलते उसका पति शिवानंद, ससुर श्रीराम, सास तुलसाबाई चाटे, नंदोई रामेश्वर माटे आदि सभी मिलकर मृतक स्मिता को इसी संस्था में नौकरी करने और मायके से 5 लाख रुपए लाने के लिए प्रताड़ित करते थे. इससे तंग आकर 16 जून को अपने ही घर में स्मिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस को पंचनामे के दौरान मृतक के पास से एक चिट्ठी मिली है. बताया जाता है कि इस चिट्ठी में भी काटपीट की गई है. इस घटना की शिकायत मृतक के पिता मारोती वाघ गोडेगांव निवासी ने देऊलगांव राजा पुलिस थाने में दी. इस शिकायत पर पुलिस ने मृतक के पति, सास, ससुर व नंदोई के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.