
तहसील के हिवराखुर्द निवासी किसान धम्मपाल तेजराव खरात (26) को झाड़ियों में छिप कर बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। धम्मपाल कल 11 अप्रैल को सुबह गांव के समीपवाले खेत में घूमने गया था. हमले से घबराए धम्मपाल के जोर-जोर से चिलाने के कारण परिसर के कुछ लोग तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंच गए. बड़ी संख्या में लोगो को देखकर तेंदुआ धम्मपाल को छोड़ भाग खड़ा हुआ. धम्मपाल को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. बाद में आगे की इलाज के लिए उसे बुलढाणा जिला सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है. तेंदुए के हमला करने की इस घटना से इस परिसर के नागरिक बहुत भयभीत हैं.
वन विभाग से तत्काल तेंदुए का बंदोबस्त कर नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ किसान को सहायता करने की माग गांववासियों की ओर से की गई है.
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews
वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak
अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews
रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra
निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...
भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news




