Published On : Sat, Oct 20th, 2018

क्रिकेट मैच में कल्पतरु क्रीड़ा मंडल को मिली एकतरफा जीत

Advertisement

10 विकेट से कल्पतरु की शानदार जीत

नागपुर: विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन की ओर से आयोजित गझदर लीग “सी” डीविजन क्रिकेट टुर्नामेंट में डब्ल्यूसीएल रुबी क्रिकेट क्लब के ग्राउंड पर कल्पतरू क्रीडा मंडल के ख़िलाफ शिवाजी जिमखाना क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए पांचवें लीग मैच में कल्पतरू क्रीडा मंडल ने शिवाजी जिमखाना क्रिकेट क्लब को पूरे १० विकेट से एकतरफा हराकर शानदार जीत हासील की. शिवाजी जिमखाना क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर डब्ल्यूसीएल के ग्राउंड की सपाट पिच पर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसको कल्पतरु क्रीडा मंडल के गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया. कल्पतरु क्रीडा मंडल के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए शुरू से ही शिवाजी जिमखाना के बल्लेबाजो पर दबाव बनाना शुरु कर दिया ओर शुरउआती ओवरों में ही 2 विकेट ले लिए. इसके बाद शिवाजी जिमखाना के मध्यक्रम के बल्लेबाजों को आयुष बोधीले ओर मंगेश देवतले की घातक गेंदबाजी ने पूरी तरह तहस नहस कर के रख दिया.

जिसमें आयुष बोधिले ने 17 रन देकर (4) विकेट ओर मंगेश देवतळे ने 19 रन देकर (3 ) विकेट अपने नाम किए ओर शिवाजी जिमखाना की पूरी पारी को मात्र 84 रन के मामूली स्कोर पर ऑल आऊट कर दिया. शिवाजी जिमखाना की ओर से पराग वाकेकर ने (31 रन बनाकर कुछ हद तक संघर्ष किया पर दूसरे छोर से कोई भी बल्लेबाज अपने 10 रन के आकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया और शिवाजी जिमखाना की पूरी टीम मात्र 84 रन ही बना सकी.

85 रन के छोटे स्कोर का पीछा करणे उतरी कल्पतरू क्रीडा मंडल की शुरुवात आक्रमक ढंग से हुई , जिसमें ओपनिंग मे आए और शानदार फॉर्म में चल रहे आयुष बोधीले ने शिवाजी जिमखाना के गेंदबाजों पर पहले बॉल से ही प्रहार करना शुरु कर दिया और ताबड़तोब बल्लेबाजी करना शुरु कर दिया. आयुष बोधिले ने अपनी शानदार पारी में ग्राउंड के चारों तरफ शॉट जमाए और तेजी से इस साल गझदर लीग मे अपनी पांच पारियों में लगातार अपना पांचवां अर्धशतक जमाया, जिसमें शानदार 13 चौके शामिल थे. जिसमें आयुष बोधीले ने मात्र 35 गेंदो का सामना करते हुए (62) नॉट आऊट रन बनाए और उनके साथ ओपनिंग में आए लोकेश मरगडे ने (12) रन नॉट आऊट बनाए ओर कल्पतरु क्रीडा मंडल को पूरे 10 विकेट से एकतर्फा जीत दिलाई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.