कोरड़ी
ग्राम पंचयत बोखरा, जिला नागपुर के अंतर्गत आने वाले स्मुतिनगर ,विद्यानगरी रामनाथ सिटी ,श्रीसाईं कृृपा हाऊसिंग सोसायटी के नागरिकों को बस के लिए एन एच 69 पर आना पड़ता है. इसके लिए एन एच ए आई ने स्मृतिनगर में रुकने के लिए बस स्टॉप बनाने की माँग नगर सेवक विलास तभाने ने की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार एन एच ए आई मुख्य महामार्ग के निर्माणकार्य करते हुए क्रमबद्ध तरीके से करने तथा बस स्टैंड बनाने की योजना थी परन्तु ऐसा नहीं हो सका. स्मृति नगर ,परिसर में मॉर्डन स्कुल ,जिंगल बेल ,तुली इंटरनैशनल, सामाजिक कार्य महाविधालय आदि हैं वही बड़ी बड़ी फ्लैट स्कीम और उनके रहवासियों के लिए यहाँ बस की उत्तम सुविधा होना आवश्यक है. इतना ही नहीं यहाँ के रास्तो पर बड़े बड़े गढ्ढे होने से कभी भी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता. इन रास्तो को अतिशीघ्र सुधारने की माँग अपने निवेदन में नगरसेवक विलास तमाने ने की है.

File pic
सूडान कनेक्शन के आरोपों से मचा बवाल
पुलिस कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल ने संभाला कार्यभार #nagpurnews #commissioner #newsupdate
नवी मुंबई में मूसलाधार बारिश की जोरदार एंट्री #maharashtranews #barish #navimumbai #newsupdate
पातूर में तीन दशक बाद रिकॉर्ड बारिश #maharashtranews #record #barish #mansoon #newsupdate
देर से बारिश, किसानों पर दोहरी मार #maharashtranews #kisan #barish #mansoon #newsupdate
नीट-टेट पेपर लीक पर छात्रों का आक्रोश #maharashtranews #neet #examleak #paperleak #exam...







