Published On : Mon, Jul 21st, 2014

कोराडी : 20 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी-किताबों का वितरण

Advertisement

तेजस्विनी माध्यमिक विद्यालय महादुला में हुआ कार्यक्रम

कोराडी

Tejaswini madhymik shikshan sanstha
महादुला नगर पंचायत के तहत संचालित तेजस्विनी माध्यमिक विद्यालय के 20 गरीब विद्यार्थियों को कंपास, किताबें, वॉटर बैग, स्कूल बैग जैसी शालोपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया. 21 जुलाई को हुए इस कार्यक्रम में इन वस्तुओं का वितरण संस्था के लिपिक और वरिष्ठ पत्रकार सुभाष भात्रा के हाथों किया गया.

तेजस्विनी कनिष्ठ महाविद्यालय के प्रा. दिनकर ढवलेश्वर ने गरीब बच्चों को शिक्षा में सहायता की दृष्टि से विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने आर्थिक सहायता की अपील की थी, जिसे उन्होंने मान लिया था. इसी मदद ने यह सहायता बच्चों को दी गई. लाभार्थी बच्चों में कु. तथागत मडकवाडे, रजत रक्षे, कु. काजल खाडे, सेजल जाधव, गौरव कावले, अमीन मो. हफीज, कृष्णा ढोके, मंगेश चौधरी, यश मेश्राम, वृषभ काले सहित 20 विद्यार्थी शामिल थे.

कार्यक्रम में पत्रकार सुभाष भात्रा, मिलिंद गाडेकर, विजय बोपचे, प्रतीक पराते, उमेश देवांगन, दिनकरराव ढवलेश्वर, बापू बावनकुले, नितिन पांडे, महेश झोरे, बालू पटेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.