Published On : Fri, Jun 20th, 2014

काटोल : पारडसिंगा में 21 जून को निःशुल्क वात शिविर

Advertisement


काटोल

श्री सती अनुसया माता संस्थान पारडसिंगा में शनिवार 21 जून को निःशुल्क वात शिविर का आयोजन किया गया है. प्रेमसुख इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली की सौंसर शाखा के तत्वावधान में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक आयोजित इस शिविर में 84 प्रकार के वात विकारों का उपचार किया जाएगा. इस विशाल शिविर में पातालकोट वैद्यकीय सेवा समिति, जुन्नारदेव, पचमढ़ी, परासिया, छिंदवाड़ा, चौरई, पांढुर्णा के वैद्यकीय अधिकारी और सेवक अपनी सेवाएं देंगे.

शिविर में वैद्यकीय अधिकारी और संयोजक डॉ. एस. एल. कडु, समिति के सचिव वैद्यराज राजेंद्र पोसने, अध्यक्ष डॉ. गणे, सहसचिव विजय पातुरकर, प्रांतीय अध्यक्ष जयराम शुक्ला छिंदवाड़ा, प्रेमसुख इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. श्याम अवतार, तामिया समिति के अध्यक्ष अफरुन्निया एहसान कुरेशी परासिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे. आयोजन समिति और शिविर के मार्गदर्शक पुरुषोत्तम भड़ गुरूजी ने इस शिविर का लाभ ज्यादा से ज्यादा संख्या में लेने की अपील लोगों से की है. शिविर में आते समय एक खाली बोतल साथ लाना आवश्यक है.

पारडसिंगा संस्थान में चलते हैं विभिन्न उपक्रम
विदर्भ के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सती अनुसया माता संस्थान पारडसिंगा के अध्यक्ष चरणसिंह ठाकुर ने बताया कि संस्थान में साल भर विभिन्न वैद्यकीय उपक्रम चलाए जाते हैं. इसमें मासिक स्वास्थ्य शिविर और दवा वितरण शिविर शामिल हैं. संस्थान की ओर से एक विशाल अस्पताल का भी निर्माण किया जा रहा है. संस्थान में पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर, किसान जागरूकता शिविर, पानी रोको-पानी बचाओ के प्रशिक्षण के साथ ही समाज जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.