Published On : Fri, Jun 20th, 2014

काटोल : ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत

Advertisement


काटोल

जलाल खेड़ा रेल्वे चौकी (गेट) परिसर की घटना

DSC_0077पंचवटी काटोल निवासी छात्रा प्रियदर्शनी अरूण पंचभाई (17) की जलालखेड़ा मार्ग के रेलवे चौकी से आधा कि.मी की दुरी पर कलंबा की तरफ जानेवाले रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब ट्रेन से कटकर मौत होने की घटना घटी. फिर्यादी मनोज गजभिये ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है. इस शिकायत के आधार पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज़ कर जांच की जा रही है.

गौरतलब है की मृतक प्रियदर्शनी अपने चाचा के घर पर रहती थी. शिक्षा लेने के लिए विज्ञान शाखा में उसने प्रवेश लिया था. 12वीँ के परिणाम घोषित हुआ और वह उत्तीर्ण भी हुई लेकिन उम्मीद से कम अंक मिलने की बात उसने अपनी दोस्त को कहा था ऐसी जानकारी मिली है. कयास लगाया जा रहा है की इसी कारण से निराश प्रियदर्शनी ने आत्महत्या की है हालांकि मामले के हकीकत जांच के बाद ही सामने आ पाएगी. मामले की जाँच थानेदार भारत ठाकरे कर रहे है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.