Published On : Sat, Mar 22nd, 2014

कांग्रेस के शिवाजीराव मोघे ने यवतमाल सीट से भरा पर्चा

Advertisement

ytlnewsAनागपुर टुडे : यवतमाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के तौर पर राज्य के सामजिक न्याय मंत्री शिवाजीराव मोघे ने शनिवार दोपहर २ बजेअपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मोघे ने भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस, राष्ट्रवादी कॉंग्रेस व मित्र पार्टी की ओर से अपनी उम्मीदवारी दाखिल की ।

उम्मीदवारी करते समय मोघे के साथ महाराष्ट्र प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विधायक माणिकराव ठाकरे, जिले के पालकमंत्री डॉ. नितिन राउत, राज्य के अन्न व औषधि प्रशासन मंत्री व राष्टवादी कॉंग्रेस नेता मनोहरराव नाईक, विधान सभा उपाध्यक्ष प्रा।

ytlnewsB (1)

वसंतराव पुरके, राष्ट्रवादी के विधान परिषद् के विधायक संदीप बाजोरिया,विधान परिषद् के कांग्रेसी विधायक व पूर्व सांसद हरिभाऊ राठोड़ , जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष वामनराओ कासावर, जिला महिला कॉंग्रेस कि अध्यक्ष एडवोकेटे सिमटे तिलंगे, जिला परिषद के कॉंग्रेस के गटनेता देवानंद पवार, अशोकराव बोबडे, जिला परिषद् सदस्य बालासाहेब मंगुड़कर, योगेश पावरेकर, साहेबराव पवार के साथ ही कॉंग्रेस व राष्ट्रवादी कॉंग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या मौजूद थे।

दोपहर १२ बजे जिला कॉंग्रेस कमिटी के कार्यालय में आयोजित पत्रपरिषद में मोघे ने पार्टी में किसी भी प्रकार के मतभेद से इनकार करते हुए कहा की सभी एकजुट होकर काम कर रहे है और आगे भी करेगे। पत्रपरिषद के बाद कार्यकर्ताओं कि गई जिसके बाद मोघे ने अपने समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मोघे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने अपने विभाग में जाकर प्रचार अभियान तेजी से चलाने का आह्वाहन किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.