Published On : Sat, Aug 16th, 2014

कन्हान : हत्या कर लाश सड़क किनारे फेंक दी चेहरा भी बिगाड़ दिया था, बाघोली की घटना

Advertisement


कन्हान

Dead body ( Kanhan)
गत रात किसी ने गोंड़ेगाव निवासी लक्ष्मण भाऊराव नेवारे (32) की धारदार हथियारों से हत्या कर दी और लाश को वाघोली रोड के बाजू में स्थित एक कटे पेड़ के पास फेंक दिया. हत्यारों ने लक्ष्मण को इतनी बुरी तरह मारा कि उसका चेहरा पिचक गया था. चेहरा बिगाड़ भी दिया गया था. लक्ष्मण अपराधी प्रवृत्ति का युवक बताया जाता है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस की रात करीब 10 बजे गोंड़ेगाव से बाथोली को जाने वाले टी.पॉइंट पर लक्ष्मण की हत्या की गई. पुलिस के अनुसार हत्या में गुप्ती का इस्तेमाल किया गया. लक्ष्मण के पेट और पीठ पर वार के कई निशान थे. उसका मुंह पिचका हुआ था और चेहरा इतना बिगाड़ दिया गया था कि पहचानना मुश्किल था. बाद में शव को वाघोली रोड के बाजु में एक़ कटे पेड़ के पास फेंक दिया गया. कन्हान पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए कामठी उपजिला अस्पताल भेज दिया है. पुलिस हत्यारों की खोज में जुट गई है.
Dead body ( Kanhan)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.