Published On : Sat, Jul 19th, 2014

उमरखेड़-महागांव विधानसभा क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करें

Advertisement


विधायक खड़से और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सरकार से मांग


किसानों का बिजली बिल और सारा कर्ज माफ करने की भी मांग


उमरखेड़

उमरखेड़-महागांव विधानसभा क्षेत्र में पिछले 50 दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं होने और बुआई का समय गुजर जाने के कारण किसान हताश हो गया है. उसे अब कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा है. इसलिए सरकार को अब इस इलाके को सूखाग्रस्त घोषित कर देना चाहिए. साथ ही किसानों के बिजली के बिल और कर्ज भी माफ कर दिए जाएं. यह मांग उमरखेड़-महागांव के कांग्रेस समर्थकों के साथ ही विधायक विजय खड़से ने सरकार से की है.

जिलाधीश को सौंपे एक ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि बारिश नहीं होने के कारण खरीफ की बुआई का समय हाथ से निकल गया है. जिन लोगों ने कपास और सोयाबीन की बुआई की वह भी बेकार हो गई है. हजारों रुपया कर्ज लेकर खरीदे गए बीज भी बेकार चले गए हैं. मवेशियों के चारे की समस्या भी मुंह बाए खड़ी है. ज्ञापन में मवेशियों के लिए चारा डेपो शुरू करने, जिन किसानों पर दोबारा बुआई की नौबत आई है उन्हें खेतों का सर्वेक्षण कर नुकसान भरपाई देने, ग्रामीण इलाकों में एम. आर. जी. एस. की मार्फत काम उपलब्ध कराकर किसानों को रोजगार देने, पीने के पानी के लिए टैंकर की व्यवस्था करने, सूखा घोषित कर बिजली बिल और कर्जमाफी देने की मांगें की गई हैं. ज्ञापन देते समय विधायक के साथ कांग्रेस के दत्तराव शिंदे, रमेश चव्हाण, जि.प. सदस्य बालासाहब चंद्रे और अनिल नरवाड़े महागांव उपस्थित थे.

File pic

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.