रिपाई (आ), भाजपा, शिवसेना महायुती की मांग, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
उमरखेड़

इस विधानसभा क्षेत्र के उमरखेड़ व महागांव तालुका को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने और सूखे से निपटने के लिए विभिन्न कदम उठाने की मांग रिपाई के जिला कार्याध्यक्ष महेंद्र मानकर ने की है. रिपाई (आ), भाजपा, शिवसेना महायुती की ओर से मानकर के नेतृत्व में तहसीलदार को एक ज्ञापन भी सौंपा गया.
ज्ञापन में कहा गया है कि इस दफा अभी तक बारिश नहीं आने के कारण सर्वत्र सूखे की सी स्थिति पैदा हो गई है. पानी के सारे स्त्रोत सूखने के कारण जानवरों के लिए पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है. मांग की गई है कि किसानों को दिलासा देने के लिए सूखा घोषित किया जाए, फसल बीमा भरने की अवधि बढ़ाई जाए, इसापुर बांध से 5 टीएमसी पानी तुरंत पैनगंगा में छोड़ा जाए, लोडशेडिंग बंद कर कृषि पंपों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए, किसान और खेतमजदूरों के बच्चों का शैक्षणिक शुल्क शत-प्रतिशत माफ़ किया जाए, जिन किसानों की खरीफ की फसल बेकार हो गई है उन्हें दोबारा बुआई के लिए मुफ्त बीज दिए जाएं, मजदूरों को रोगायो के तहत काम उपलब्ध कराया जाए और दोनों तालुकों में पंचायत समिति सर्कल के अनुसार मवेशियों के लिए निःशुल्क चारा शिविर खोले जाएं.
तहसीलदार को ज्ञापन देते समय मानकर के अलावा शिवसेना के उप जिला प्रमुख राजेश खामनेकर, तालुका प्रमुख अधि. बलिराम मुरकुले, वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश कदम, सुनील टाक (भाजपा), संजय देशमुख, रिपाई (आ) के तालुका अध्यक्ष मारोती पाइकराव, तालुका कार्याध्यक्ष अरुण केंद्रेकर, नंदू कांबले, शिवाजी सिरगिरे, नामदेव ससाने (भाजपा), भीमराव दिवेकर, शांताराम खिल्लारे, भारत चवरे, सुभाष दवणे, गौतम कांबले और प्रभाकर सावणे आदि उपस्थित थे.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




