Published On : Tue, Aug 12th, 2014

उमरखेड़ : भाजयुमो पदाधिकारी की पिटाई, 12 पर मामला दर्ज

Advertisement


भाजपा के भी 50 लोगों पर कलमें लगाईं, उमरखेड़ में तनाव


उमरखेड़

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के शहर महासचिव लक्ष्मीकांत मैड (25) के साथ 11 अगस्त की रात 8 बजे के आसपास एक विशिष्ट समाज के एक जमाव द्वारा मारपीट करने की घटना से कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी. पुलिस ने इस संबंध में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस बीच, शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया है. दंगा नियंत्रण बल भी तैनात किया गया है. फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई गई है.

10 अगस्त को पुलिस ने मवेशियों को ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा था. इसमें भाजयुमो के शहर महासचिव लक्ष्मीकांत मैड की प्रमुख भूमिका रही थी. इसी को कारण बनाकर 10-12 लोगों के एक जमाव ने मैड पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वे पार्टी के कुछ छपाई कार्य के सिलसिले में प्रिंटिंग प्रेस में गए थे. उस समय उनके साथ भाजयुमो के शहर अध्यक्ष गजानन मोहले भी थे. मैड ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि उन पर हमले में पत्थर, तलवार और राफ्टर का इस्तेमाल किया गया. मैड को अस्पताल में भर्ती किया गया है और पुलिस ने शेरा व परवेज सहित 10 से 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

इस घटना के बाद कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस थाने में धरना दे दिया. इसके बाद उमरखेड़ पुलिस ने थाना परिसर में जमाव करने और जिलाधिकारी ने धारा 37 का उल्लंघन करने के आरोप में भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन भूतड़ा, भाजयुमो विधानसभा समन्वयक आदेश जैन, राजू पवार, भाजयुमो शहर अध्यक्ष गजानन मोहले, लांबटीले, गोविंद श्रीरामे सहित 50-60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.