आर्णी
सेलू गांव में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने पत्नी को कुएं में धकेल कर जान से मारने का प्रयास किया. पड़ोसियों द्वारा उसे शीघ्र बाहर निकाल लिए जाने से उसकी जान बच गई. यह घटना हुई. धीरज सुधाकर पवार (24) का विवाह गांव की ही शीतल के साथ एक वर्ष पूर्व हुआ था. पर पिछले कुछ दिनों से दोनों में गंभीर विवाद चल रहा था. कल जब वह पानी भरने कुएं पर गई थी तब धीरज वहां पहुंचा. उसने शीतल को धक्का देकर कुएं में गिरा दिया. कुएं में लोहे के एंगल का उसे आधार मिला. चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड.कर आए. शीतल को कुएं से बाहर निकाला गया. इस मामले में पुलिस ने धीरज के खिलाफ मामला दर्ज किया है. धीरज फरार बताया जाता है.
नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews
नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...
नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur...
यवतमाल में उद्धव ठाकरे का भव्य स्वागत ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #vidharbh
शहीद परिवारों को स्टाम्प शुल्क से राहत #nagpurnews #NewsUpdate #LatestNews #chandrashekharbawankule
दल-बदल से लोकतंत्र पर खतरे की चिंता.. #nagpurnews #NewsUpdate #LatestNews #PoliticalNews








