Published On : Fri, Apr 11th, 2014

गडचिरोली: आत्मसमर्पण करने वाले ६२ नक्सलियों ने किया मतदान

Advertisement

 DSC_0105

गडचिरोली: आत्मसमर्पण करके सुखी और शांतिपूर्ण जीवन का मार्ग चुनने वाले ६२ नक्सलियों ने लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए मतदान किया और बुलेट के विरुद्ध बैलेट की लड़ाई का शंखनाद किया। गडचिरोली में आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों के मतदान से निश्चित ही भारतीय लोकतंत्र को बल मिलेगा। 

 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक़ इन नक्सलियों में ज़बरदस्त उत्साह था और लोकतंत्र के सूचक, मताधिकार का प्रयोग कर इन्होने संतोष महसूस किया। सरकार चुनने के लिए अपने योगदान ने इन्हे एक अलग ही जोश से भर दिया ऐसी प्रतिक्रिया नक्सलियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने व्यक्त की। 

पहली बार ऐसा हुआ है की आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने मतदान किया हो। गडचिरोली जिले में हुए इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के मतदान करने के कारण गडचिरोली-चिमूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का ये चुनाव देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
DSC_0068

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.