मुंबईः बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमिताभ ने कोरोना संक्रमित होने की खुद ट्वीट कर दी। उन्हें शनिवार रात मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के परिवार और कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट हुआ है। हालांकि उनकी अभी रिपोर्ट आने का इंतजार है। उन्होंने एक अपील की कि पिछले 10 दिनों में जो भी उनसे मिले हैं या फिर आस-पास रहे हैं वह सभी अपना कोविड टेस्ट करा लें।
अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl वह कौन बनेगा करोड़पति के भी होस्ट हैंl उनकी पिछली फिल्म गुलाबो सिताबो डिजिटल पर रिलीज होनेवाली पहली फिल्म बनी हैंl इस फिल्म में उनके अलावा आयुषमान खुराना की अहम भूमिका थींl इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया थाl
बता दें कि शुक्रवार को अमिताभ बच्चन ने एक थ्रो बैक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमें वह अपने बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन के साथ दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “इतने बड़े कैसे हो गए।”
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...





