Published On : Sat, May 31st, 2014

अमरावती : 80 हजार का प्लायवुड जब्त

Advertisement


अमरावती

Plywood Theft
स्थानीय निकाय कर (एलबीटी) चुकाए बिना बिल के शहर में लाए जा रहे प्लायवुड मनपा के एलबीटी दल के कर्मियों ने बडनेरा के पुरानी बस्ती परिसर में पकड़ लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक एमएच- 30, एबी-1493 को रोक कर उसकी जांच करने पर उसमें हजारों का प्लायवुड बरामद हुआ. जब एलबीटी दल ने इस प्लायवुड के बिल मांगे तो पता चला कि यह माल बिना बिल के ही लाया गया था.

Gold Rate
Mar 30,2026 - Time 10.25Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,45,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मनपा एलबीटी दल को यह भी पता चला कि अकोला के क्वालिटी हार्डवेयर से यह माल साईंनगर स्थित महालक्ष्मी प्लायवुड के लिए लाया गया था. बिल नहीं होने के कारण दल के कर्मियों ने इस माल को अपने कब्जे में ले लिया है. जब्त प्लायवुड की कीमत करीब 80 हजार रुपए है. इस कार्रवाई में महानगर पालिका के उपायुक्त आर. डी. सिद्धभट्टी के मार्गदर्शन में अधीक्षक सुनील पकड़े, सुभाष विधाते, निरीक्षक रूपेश गोलाईत, सईद पटेल, स्वप्निल रामसे और प्रशांत राउत शामिल थे. जब्त प्लायवुड के साथ एलबीटी दल के कर्मचारी.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement