Published On : Sat, Aug 23rd, 2014

अमरावती : हाई कोर्ट के फैसले से राकांपा को झटका

Advertisement

मनपा में मार्डीकर ही रहेंगे गुट नेता, विवाद हुआ खत्म

अमरावती

अमरावती महानगरपालिका में गुट नेता पद को लेकर जारी विवाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद थम गया है. अदालत के आदेश के बाद अविनाश मार्डीकर गुट नेता के पद पर कायम रहेंगे. इस फैसले से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को भारी झटका लगा है.

मार्डीकर ने सुनील काले के विरोध में हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया. इस फैसले को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रवादी फ्रंट के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. लोकसभा चुनाव में नवनीत राणा को राकांपा का टिकट दिए जाने के बाद मनपा में राष्ट्रवादी और राष्ट्रवादी फ्रंट के रूप में एक नया संघर्ष शुरू हो गया था. इसके बाद तत्कालीन राकांपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र आव्हाड ने सुनील काले को मनपा में गुट नेता नियुक्त करने की घोषणा की थी. इसके बाद ही मार्डीकर और काले के बीच विवाद सतह पर आ गया था. मामला अदालत तक पहुंच गया था.

मुंबई हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने शुक्रवार को मार्डीकर के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि अविनाश मार्डीकर ही राष्ट्रवादी फ्रंट के गुट नेता रहेंगे. अदालत ने संख्या-बल को ध्यान में रखते हुए फैसला दिया है. राष्ट्रवादी फ्रंट के पास 16 सदस्य हैं तो राकांपा के पास केवल 7. मार्डीकर की ओर से अधि. प्रदीप महल्ले, अधि. अशोक जैन, अधि. बांगडे ने पैरवी की, जबकि सुनील काले की ओर से अधि. अविनाश घरडे ने पैरवी की.

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

RAKAPA

Advertisement
टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews

स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews

बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha

बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha

बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews

बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews

कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha

कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges