Published On : Fri, Sep 5th, 2014

अमरावती : मशहूर कंपनियों के 78 मोबाइल फोन जब्त

Advertisement


अमरावती

राजापेठ पुलिस ने बुधवार की आधी रात के बाद चेकिंग के दौरान एक टाटा एस वाहन से मशहूर कंपनियों के 78 मोबाइल फोन जब्त किए. इन मोबाइल की कीमत तीन लाख रुपए बताई जाती है. पुलिस ने इस मामले में ठाकरे नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

चेकिंग थानेदार एस. एस. भगत के नेतृत्व में चल रही थी. राजापेठ चौक पर पुलिस ने एक टाटा एस वाहन को रोका तो उसमें माइक्रोमैक्स और कार्बन कंपनी के 78 मोबाइल निकले. वाहन चालक ठाकरे से पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. उसने केवल इतना बताया कि ये मोबाइल मूर्तिजापुर से नागपुर ले जाए जा रहे थे. सारे फोन जब्त कर लिए गए. इस बीच पुलिस ने मोबाइल कंपनियों से संपर्क कर फोन के असली, नकली होने के संबंध में जानकारी हासिल की.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.