Published On : Tue, Sep 2nd, 2014

अमरावती : बाढ़ में फंसे युवक को बचाव दल ने बचाया

Advertisement


जिले में भारी बारिश, नदी-नाले उफान पर

aapatkalin bachav dal Amravti
अमरावती

अमरावती जिले के लगभग सारे हिस्सों में पिछले 24 घंटों से जोरदार बारिश हो रही है. इस बारिश के कारण नदी-नाले उफन-उफन कर बह रहे हैं. भारी बारिश के कारण अपर वर्धा बांध के 5, जबकि पूर्णा जलाशय के दो दरवाजे खोले गए हैं. इस बीच, नांदगांव खंडेश्वर तालुका के शिवनी के पास बेंबला नदी की बाढ़ में फंसे एक युवक को आपातकालीन बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचा लिया.

नदी की बाढ़ में फंसे युवक का नाम शेख अहमद पेंटर है. फ्रेजरपुरा निवासी अहमद अपने मित्रों के साथ बेंबला नदी में मछली पकड़ने गया हुआ था. मगर अचानक नदी में बाढ़ आने के कारण बेंबला, नंदी और साखली नदी के संगम-स्थल में फंसा अहमद एक पेड़ पर चढ़ गया. जानकारी मिलते ही आपातकालीन बचाव दल ने युवक को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. अंधेरे के कारण बचाव-कार्य में आ रही दिक्कतों के चलते बचाव दल ने वहां बैटरी का प्रकाश कर ऑपरेशन रोक दिया. सुबह फिर ऑपरेशन शुरू कर अहमद को बचा लिया गया.

इस बचाव दल में गुलाब पाटणकर, गणेश गोरकार, राजू दंडाले, प्रशांत अडसुले, एसडीओ व्यवहारे, अमित गोरे, वैभव पत्रे, संजय नागे, अमोल पाटणकर, मनोज लढे, दीपक मांडवे, विशाल सोनोरे, अजय आसोले, दिनेश पाकधुने, मनोज ढवले, विनायक ढोरे, पंकज राउत, देवेंद्र देवलेकर, सुरेंद्र रामेकर शामिल थे. इस बीच, भारी बारिश के कारण अपर वर्धा बांध के 5 और पूर्णा जलाशय के दो दरवाजे खोल दिए गए हैं. शहानूर, चंद्रभागा और सापन नदी में बाढ़ आई है. हालांकि, अब तक कहीं से जनहानि अथवा वित्तीय हानि की कोई खबर नहीं है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.