Published On : Wed, May 21st, 2014

अमरावती : घरकुल योजना के लिए रिश्वत लेते धरा गया पटवारी

Advertisement


अमरावती

घरकुल का लाभ लेने के लिए जरूरी दाखिला दिलाने के लिए सोमवार की रात बडनेरा रेलवे स्टेशन परिसर में रिश्वत लेते हलका मसला के पटवारी विनोद इंगले को भ्रष्टाचार प्रतिबंधक ब्यूरो (एसीबी) ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

एसीबी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नांदगांव खंडेश्‍वर तहसील के दादापुर वाकपुर ग्राम के एक ग्रामीण ने घरकुल योजना का लाभ लेने के लिए हलका मसला के पटवारी विनोद विठ्ठलराव इंगले से दाखिला मांगा था. यह दाखिला देने के लिए पटवारी ने ग्रामीण से 1500 रुपए की रिश्वत मांगी थी. ग्रामीण ने पटवारी को 500 रुपए दिए और शेष 1000 रुपए जल्द ही देने की बात भी तय हो गई.

इस बीच उस ग्रामीण ने पटवारी द्वारा रिश्‍वत मांगे जाने की शिकायत अमरावती के एसीबी को दी. इस पर एसीबी दल ने जाल बिछाकर सोमवार की शाम 6.15 दौरान बडनेरा रेलवे स्टेशन परिसर में पटवारी को 1000 रुपयों की रकम लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

एसीबी, अमरावती के पुलिस उप अधीक्षक सचिंद्र भाउराव शिंदे ने लोगों से अपील की है कि वे निडर होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत करने आगे आएं. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया है कि रिश्‍वत से जुड़ी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी. उन्होंने शिकायत करने के लिए 2552355, 2553055 पर संपर्क करने की भी अपील लोगों से की है.

Advertisement
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.