Published On : Wed, May 21st, 2014

अचलपुर : दुर्घटना में दर्यापुर थाने के सिपाही की मौत

Advertisement


अचलपुर

आसेगांव-दर्यापुर मार्ग पर निंभारी फाटे के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर में सोमवार की रात 10.30 बजे के करीब दर्यापुर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस सिपाही अमोल टाले (32) की मौके पर मौत हो गई. वह अपनी दुपहिया पर सवार होकर घर से ड्यूटी के लिए रवाना हुआ था. पुलिस के अनुसार अज्ञात ट्रक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया.

दुर्घटनास्थल से गुजर रहे डॉ. विशाल अवसार (27) ने आसेगांव पुलिस को वाकये से सूचित किया. पुलिस को डॉक्टर सहित एक अन्य मोबाइल से भी हादसे की सूचना मिली थी. अमोल परतवाड़ा शहर के ऋषिराज नगर में रहता है. वह 2008 में सेवा में बहाल हुआ था. रात्रि ड्यूटी के लिए वह दर्यापुर थाने के लिए अपने दुपहिया क्रमांक एमएच.27.एक्स.3557 से रवाना हुआ था.

घटनास्थल का पंचनामा कर अमोल का शव पीएम के लिए रवाना किया गया. अमोल का डेढ़ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था. उसको एक छह महीने का बेटा भी है. उसकी मौत से पुलिस महकमा सदमे में है. हादसे की जांच के आदेश दिए गए.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.