Published On : Sat, Aug 23rd, 2014

हिंगणा : विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन, भूमिपूजन हुआ

Advertisement


हिंगणा

bhoomipujan ( Metaumari)
मेटाउमरी में समाज भवन का उद्घाटन, गिरोला में श्मशान भूमि के सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन, ग्राम पंचायत पेंढरी (देवली) के तहत ईटेवाही में सभा मंडप का भूमिपूजन और डिगडोह (देवी) में सीमेंट की सड़क का भूमिपूजन राज्य के पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग के हाथों और जिला परिषद की शिक्षा सभापति वंदनाताई पाल की अध्यक्षता में हाल में संपन्न हुआ. हिंगणा तालुका के ग्राम पंचायत मेटाउमरी और गिरोला में काम राकांपा के विधान परिषद सदस्य जयदेव गायकवाड़ की निधि से हुए हैं और होंगे. ईटेवाही और डिगडोह (देवी) में राज्यसभा सदस्य डी. पी. त्रिपाठी की स्थानीय विकास निधि से काम होगा. इस अवसर पर हिंगणा पंचायत समिति की सभापति निर्मलाताई भलावी, स.गां.नि. योजना के अध्यक्ष प्रमोद बंग, राकांपा महिला तालुकाध्यक्ष उज्जवलाताई बोढारे, पंचायत समिति के उपसभापति हरिश्चंद्र अवचट, राकांपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश कालबांडे, राकांपा जिला उपाध्यक्ष राजाराम पांडे, पूर्व सरपंच मधुकर काथोटे और विद्ठलराव सातपुते प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

bhoomipujan ( Metaumari)
सभी कार्यक्रमों में डिगडोह (देवी) के सरपंच चेतनलाल पांडे, उपसरपंच रमेशसिंह राजपूत, मेटाउमरी के सरपंच लीलाधर भोंडगे, उपसरपंच श्रीमती योगिता बावनकर, गोविंदराव काकडे, पेंढरी (देवली) के सरपंच राजू दुधबडे, उपसरपंच भूमसिंह जाधव, पांडुरंग देशमुख, दादाराव चिचखेडे, नत्यू टिपले, वसंतराव चव्हाण, सुनील कंगाले, संजय उइके, वर्षा प्रभाकर गव्हाले आदि सहित गांव के नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.