सिरोंचा की घटना
सिरोंचा
सिरोंचा तहसील से 40 कि.मी. दूर गुम्मलकुडा गांव के रहिवासी युवक समया पॉचम लाटकरी (30) की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
जानकारी के अनुसार रात करीब 10:30 बजे के करीब नक्सलीयों ने समया के घर पर आकर दरवाजा खटखटाया. समया के पिताजी पोचम ने दरवाजा खोला उन नक्सलियों ने समया कहा है पूछा. समया के पिताजी ने कहा की अंदर है. समया को बाहर बुलाकर ले जाया गया. एक-दो नक्सली समया के पिताजी पोचम के पास ही रहे. रात करीब 10:30 बजे समया को 1000 मीटर की दुरी पर ले जाकर पूछताछ की गई. यह सिलसिला 12:30 बजे तक चलता रहा. नक्सलियों ने समया के दोनों हाथ पीछे बांधकर उसके मुह में गोली मार दी. गोली उसके मुह से आर पार हो गई और समया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
समया और नक्सलियों के बीच क्या बात हुई उसका पता नहीं चला पाया है.
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra
स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews
बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha
बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews
कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha
पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews








