Published On : Wed, Aug 13th, 2014

सावनेर : मामूली बात पर शिक्षक को कर दिया घायल

Advertisement


आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने 14 तक हिरासत में भेजा


सावनेर

saoner
मामूली बात पर दादाराव भगत (52) नामक शिक्षक को धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया गया. भगत को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए नागपुर भेजा गया है. घटना सोमवार शाम की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भगत किसी अख़बार के एजेंट हैं और बाजार चौक स्थित एस.के. टेलर में बंद हुए अख़बार के बारे में बात कर रहे थे. भगत के अख़बार फिर से शुरू करने के बारे में कहने पर टेलर ने कहा- सावजी से पूछकर पेपर शुरू करेंगे. इस पर भगत ने कहा, किस बदमाश का नाम ले लिया. दोनों के बीच का यह संवाद सावजी के बड़े भाई के ड्राइवर कैलाश ठाकुर ने सुन लिया. वह इस पर भगत से उलझ गया. इसकी जानकारी सावजी को मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे तथा विवाद सुलझाने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान कैलाश ठाकुर (24) ने धारदार चाकू से भगत पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी अवस्था में ही भगत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. भगत को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सावनेर ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें नागपुर भेजा गया. पुलिस ने कैलाश ठाकुर पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया. अदालत ने उसे 14 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा है.

इस घटना के विरोध में भारत मुक्ति मोर्चा के विदर्भ प्रदेश प्रभारी गणेश चौधरी ने राज्य के गृह मंत्री आर.आर पाटिल सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अफसरों को ज्ञापन भेजकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.