Published On : Tue, Jun 24th, 2014

सावनेर : भूमि अभिलेख उप अधीक्षक को दी स्केल


सावनेर

Bhoomi abhilekh 1
भूमी अभिलेख उप अधीक्षक कार्यालय सावनेर में कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से कई किसानों के खेतों का मापन गलत तरह से होने की घटनाएं कई बार सामने आती है. खरजगांव के एक किसान बालकदास हरिदास महंत का भी आरोप है की उनके साथ भी ऐसा ही हुआ है और उनके खेत का गलत मापन किया गया है. इसीको लेकर बालकदास हरिदास महंत ने भूमि अभिलेख उप अधीक्षक महेश राजगुरु से मुलाक़ात की और खेत का पुनः मापन किए जाने की मांग की.

बालकदास हरिदास महंत का आरोप है की माप के लिए गलत स्केल का उपयोग कर मापन किया जा रहा है. अपना रोष व्यक्त करने के लिए बालकदास हरिदास महंत ने भूमि अभिलेख उप अधीक्षक महेश राजगुरु को मापन अधिकारी के लिए नई स्केल दी.

Gold Rate
June 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 156,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,60,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस दौरान अखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद के कार्याध्यक्ष किशोर ढूंढेले, सचिव संजय टेंभेकर, संजय राउत, प्रा योगेश पाटिल, राजेश खंगारे और राहुल धोड़गे उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges