Published On : Tue, Sep 9th, 2014

सारखनी : विसर्जन जुलूसों को मुस्लिम बंधुओं ने बांटा अल्पोहार

Advertisement

Alpohaar at sarkhani
सारखनी (नांदेड़)

गणेशजी दस दिनों तक राष्ट्रीय एकता का दर्शन कराने के बाद विदा हो गए. सोमवार से शुरू हुआ गणेश विसर्जन मंगलवार तक चला. हमेशा की तरह विसर्जन जुलूस में शामिल भक्तों और कार्यकर्ताओं को मुस्लिम बंधुओं की ओर से अल्पोहार दिया गया और जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया.

गणेशोत्सव के दौरान पूरे दस दिनों तक सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मंगलवार को ढोल-ताशे और डीजे के साथ गणेशजी का विसर्जन जुलूस निकाला गया. इन जुलूसों में उत्कृष्ट आदिवासी ढेमसा नृत्य, मोर टोपी, जोकर की पोशाख में भक्त और कार्यकर्ता नाच-झूम रहे थे. मुस्लिम बंधुओं की ओर से हर गणेश मंडल को अल्पोहार का वितरण किया गया. सब-कुछ शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया. इसमें सिदंखडे पुलिस की व्यवस्था बड़ी महत्वपूर्ण रही.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.