Published On : Mon, May 12th, 2014

वर्धा : अनियंत्रित ट्रक ने मारी खडे ट्रक को टक्कर

Advertisement


वर्धा 

Truck Accident
तहसील के जाम परिसर में तकनीकी खराबी के चलते सडक किनारे खडे कोयले के ट्रक को पीछे से आए दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में ट्रक चालक घायल हो गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मई की रात 2.30 बजे नागपुर-चंद्रपुर मार्ग पर जाम परिसर में एक कोयले से भरा ट्रक क्रमांक एमएच- 31 सी. क्यू. 4182 तकनीकी खराबी के चलते सडक किनारे खडा था. इस दौरान रात 2.30 बजे चंद्रपुर से नागपुर जा रहे ट्रक क्र. एमएच- 29 टी- 2642 ने खडे. ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. इस जबरदस्त टक्कर से सडक किनारे खड ट्रक पलट गया. साथही ट्रक क्र. एमएच- 29 टी- 2642 के चालक माशुल खां मंजुर खां सिद्दीकी (30) घायल हो गया. माशुल खां चंद्रपुर जिले के माजरी निवासी बताया गया है.

इस संबंध में समुद्रपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच पुलिस कर रही है. इस टक्कर से सड.क पर कोयला बिखरा पड़ा है.

 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.