Published On : Mon, Sep 1st, 2014

शिवपुरी (बुलढाणा) : बिजली गिरने से लोग ज़ख्मी, एक गंभीर जख्मी

Advertisement


शिवपुरी (बुलढाणा).

पेड़ के निचे बैठे 21 लोगों के ऊपर अचानक बिजली गिरने की घटना 30 अगस्त को 3.30 बजे के करीब घटी. इस घटना में 21 लोग जख्मी हुए. एक व्यक्ति गंभीर जख्मी है. 20 लोगों को मामूली चोटें आई हैं  जीनका इलाज ग्रामीण अस्पताल में शुरू है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुंडलिक शंकर गायकवाड़ (57) रहवासी बरतला के खेत में बुआई का काम चल रहा था. अचानक बारिश शुरू हो गई और जामून के पेड़ के निचे खाना खाने बैठे 14 महिला और 07 पुरषों पर बिजली गिर गई।घटना में खेतमालक पुंडलिक गायकवाड़ गंभीर जख्मी हुए.  उनका इलाज निजी अस्पताल में शुरू है और बाकि लोगों का इलाज ग्रामीण अस्पताल में शुरू है. जख्मियों को पूर्व सरपंच गजानन सावंत, रमेश टेकाटे, सुनील हिवाले, विकास नरवाड़े ने अपने वाहन से अस्पताल पहुचाया. तलाठी कु.आर.बी. देशमुख ने पंचनामा किया.

नगराध्यक्ष संजय जाधव, भूषण घोड़े, माधवराव जाधव, जख्मियों से मिले और तहसीलदार ठाकरे ने शासकीय नियम अनुसार मदत की जाएगी ऐसा आश्वासन दिया.

pic-2

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.