Published On : Wed, Aug 13th, 2014

वाड़ी : ट्रक ने साइकिल को मारी टक्कर, 1 मृत

Advertisement


वाड़ी

नागपुर-अमरावती महामार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल को टक्कर मारकर दौलतवाडी दत्तवाडी निवासी राजेन्द्र जिवाजी रेवतकर (46) की जान ले ली.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र रेवतकर मंगवार को सुबह करीब 9:30 बजे साइकिल से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान पूजा कॉम्प्लेक्स के सामने अमरावती महामार्ग पर रास्ता क्रॉस करते समय तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक क्र. एम.एच.40 वाय 3533 ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. इसमें राजेन्द्र के सिर पर चोट लगी. घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जख्मी अवस्था में रेवतकर को नागपुर के मेयो रुग्णालय में भरती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश निवासी रामसुंदर जगदेव वर्मा (51) पर मामला दर्ज कर उसे भादंवि की धारा 279, 304 (अ) के तहत गिरफ्तार किया है.

File pic

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.