Published On : Mon, Jul 28th, 2014

वर्धा : राकांपा 144 सीटों के फैसले पर कायम

Advertisement


संदर्भ विधानसभा चुनाव : उपमुख्यमंत्री अजित पवार फिर बोले

वर्धा

ajit pawar
राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने फिर कहा है कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 144 सीटों पर लड़ने के अपने निर्णय पर कायम है.

दिल्ली में हल होगा सीटों का मुद्दा
यहां एक पत्रकार परिषद में उन्होंने कहा कि कांग्रेस-राकांपा गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर आ रही मुश्किलें दिल्ली दरबार में ही दूर होंगी और शरद पवार तथा सोनिया गांधी कोई सकारात्मक फैसला जरूर करेंगे. लोकसभा चुनाव में भी 22-26 सीटों पर दिल्ली में ही समझौता हुआ था. उन्होंने भरोसा जताया कि विधानसभा चुनाव के लिए भी सीटों पर सकारात्मक निर्णय हो ही जाएगा.

धनगर समाज को आरक्षण
पवार ने आगे कहा कि धनगर समाज के आरक्षण के बारे में कल ही मुख्यमंत्री चव्हाण से बातचीत हुई है. मेरी इच्छा है कि समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कुछ प्रमुख लोगों से चर्चा कर धनगर समाज के आरक्षण के बारे में दो दिनों में कोई फैसला कर लेंगे.

नेता नहीं, जनता करे आंदोलन
विदर्भ के मुद्दे पर अजित पवार ने कहा कि राजनीतिक नेताओं की बजाय जनता को खुद आगे आकर इस मुद्दे पर आंदोलन करना चाहिए. उस आंदोलन को सर्वसम्मति से समर्थन दिया जाए तो तेलंगाना की तर्ज पर विदर्भ बन सकता है. उन्होंने कहा कि अनेक वर्षों से यह महत्वपूर्ण मुद्दा बना हुआ है. विदर्भ की जनता को सामूहिक रूप से इस मामले में आगे आना चाहिए. राकांपा नेता ने कहा कि राकांपा ने हमेशा विदर्भ का ध्यान रखा है. कभी कोई भेदभाव नहीं किया है. सिंचाई का बैकलॉग दूर करने के लिए कई दफा भारी निधि दी है.

Advertisement

रामनगर भूखंड लीज प्रकरण सुलझेगा 15 दिनों में
रामनगर के भूखंड की लीज और ग्राम पंचायत के निर्माणकार्य के संबंध में उन्होंने निर्देश दिया कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्री, नगर विकास मंत्री और उनके विभागों के मुख्य सचिव 15 दिनों के भीतर उचित कदम उठाएं और मामले को सुलझाएं.

राकांपा के सहयोगी सदस्यों को मिलेगा टिकट
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में राकांपा के सहयोगी सदस्यों को टिकट दिया जाएगा. इस मौके पर प्रदेश राकांपा अध्यक्ष सुनील तटकरे, उद्योग राज्यमंत्री सचिन अहीर, मंत्री अनिल देशमुख, विधायक सुरेश देशमुख, पूर्व विधायक राजू तिमाडे आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.