वर्धा
वर्धा पुलिस ने सेलू रोड पर कल 18 जुलाई को जाल बिछाकर अवैध शराब की 624 बोतलें और शराब ढोने वाली गाड़ी सहित कुल 8,74,800 रुपए का माल जब्त किया है.
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि सेलू का किशोर काटोले शराब प्रतिबंधित जिले वर्धा में सेलू से शराब ढोने का काम करता है. इसी सूचना के आधार पर यशवंत चौक सेलू में रोड पर नाकाबंदी की गई. नाकाबंदी के दौरान महिंद्रा जायलो गाड़ी क्रमांक एमएच 32 सी 6837 को रोककर उसकी तलाशी ली गई. गाड़ी में शराब की 180 एमएल की सवा लाख रुपए कीमत की 624 बोतलें जब्त की गई. साथ में गाड़ी भी जब्त की गई. पुलिस ने आरोपी किशोर आत्माराम काटोले (42) सेलू निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
उक्त कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर और अपर पुलिस अधीक्षक टी. एस. गेडाम के मार्गदर्शन तथा पुलिस निरीक्षक एम. डी. चाटे के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक हरीश गोटे, हवलदार परवेज खान, सुनील भगत, सिपाही अमित शुक्ला, महेंद्र आढाऊ, यशवंत वाघमारे ने अंजाम दिया.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...
मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...
नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews
नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...








